बठिंडा में अनाज मंडी में हेरोइन सप्लाई करती महिला गिरफ्तार:बेटा फरार, दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद; पुलिस को देख घबराई

बठिंडा में आज यानी रविवार को अनाज मंडी में हेरोइन सप्लाई करती महिला को गिरफ्तार किया। भगवानगढ़ गांव की अनाज मंडी में सीआईए-2 पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने 130 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसका बेटा मौके से फरार हो गया। डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम परमजीत कौर है। वह गांव भगवानगढ़ की रहने वाली है। उसका बेटा रंजीत सिंह फरार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में एक महिला और युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने रेड की। युवक भागने में सफल रहा। महिला को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परमजीत कौर को कोर्ट में पेश किया गया है। उसकी रिमांड हासिल कर ली गई है। रंजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *