कपूरथला में ब्यास पर फिर बनाया बांध:पटियाला से मदद करने पहुंचे युवा, दरार पड़ने से गांवों में घुसा था पानी

कपूरथला में आज यानी रविवार को ब्यास नदी पर बना बांध का काम पूरा हो गया है। सुल्तानपुर लोधी के बाउपुर मंड में 10 अगस्त की रात को टूटे पहले अस्थायी बांध को लोगों के सहयोग से पुनः बनाया गया है। इस बांध में दरार पड़ने से ब्यास नदी का पानी इलाके में घुस गया था। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में बांध को मजबूत करने का काम जारी है। 15 से ज्यादा ट्रैक्टरों से आसपास के खेतों से मिट्टी लाई जा रही है। एक एक्सकेवेटर मशीन भी बांध निर्माण में लगी है। पटियाला जिले की नाभा तहसील के गांव रामगढ़ से 10 युवा मदद के लिए आए हैं। आगे के भी मदद करेंगे- युवा
वे ट्रैक्टर और डीजल के साथ पशुओं के लिए चारा भी लेकर आए हैं। मनजीत सिंह और गुरकीरत सिंह ने बताया कि संत सीचेवाल की सेवाओं से प्रेरित होकर वे यहां पहुंचे हैं। युवाओं ने दो दिन रुकने और आगे भी मदद जारी रखने का वादा किया है। संत सीचेवाल ने सभी युवाओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2019 और 2023 की बाढ़ में भी युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका मानना है कि युवाओं की शक्ति से बाढ़ से प्रभावित पंजाब फिर से खड़ा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *