राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित फोर्थ क्लास सीधी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन एक अभ्यर्थी गस खाकर परीक्षा सेन्टर पर गिर गया। उसको तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। अब उसकी हालत सामान्य है। तीसरा दिन रविवार को जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा और कड़े नियमों के बीच परीक्षा हुई।
पहली पारी में 12,310 अभ्यर्थियों में से 10366 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1944 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 12,310 अभ्यर्थियों में से 10328 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1982 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में
जिले में तीन दिनों में कहीं कोई गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई। सख्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तीसरे दिन भी परीक्षा को लेकर सुरक्षा बेहद सख्त थी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा डमी अभ्यर्थियों पर विशेष सतर्कता बरती गई। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से हर केंद्र की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही थी। मोरारका कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस और परीक्षा स्टाफ ने मिलकर हर केंद्र पर कोई भी गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के पास मौजूद सभी सामानों की जांच की गई। इस दौरान न केवल जूते, बल्कि पेन के कवर, दुपट्टा और हाथ में बंधी मोली या कड़ा भी उतरवाया गया। जो अभ्यर्थी जींस पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचे, उन्हें अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ा और उन्हें एक वचनपत्र भरना पड़ा कि वे परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करेंगे। ड्रेस कोड और नियमों पर सख्ती परीक्षा में ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य था। पुरुष अभ्यर्थियों को केवल शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनकर आने की अनुमति दी गई। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को सलवार-सूट, साड़ी या कुर्ता पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना था। बालों में केवल साधारण रबर बैंड की अनुमति थी।
डमी अभ्यर्थियों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई। यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा में किसी प्रकार की अनुचित मदद या नकल न हो।
पहली पारी
21 सितम्बर Total – 12310
Present- 10366
Absent- 1944
Percentage – 84.21% दूसरी पारी 21 सितम्बर 2025
Total – 12310
Present- 10328
Absent- 1982
Percentage – 83.90%


