प्रतापगढ़ में अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़:406 लीटर पेट्रोल जब्त, एक गिरफ्तार; नकली पेट्रोल बेचने की भी आशंका

प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान में अवैध पेट्रोलियम कारोबार का पर्दाफाश किया है। पीपलखूंट थाना क्षेत्र के जेथलिया रोड पर डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को गश्त के दौरान एक संदिग्ध इको वैन मिली। वाहन की तलाशी में 406.27 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद किया गया। पेट्रोल को 15 प्लास्टिक जरीकनों में भरा गया था। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपी भैरोसिंह पुत्र अर्जुन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए पेट्रोल के नकली होने की आशंका है। इसकी जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी अवैध पेट्रोल पंप भी चला सकता है। जिला रसद अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध पेट्रोलियम कारोबार के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *