विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग:सांवेर रोड पर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने किया चक्काजाम

इंदौर के सांवेर रोड पर खंडवा इलाके में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की चार दिन पहले शुक्ला ब्रदर्स की बस से टक्कर हो गई थी। हादसे के एक दिन बाद गुस्साए लोगों ने सांवेर रोड पर शुक्ला ब्रदर्स की एक बस रोककर ड्रायवर की पिटाई कर दी थी। रविवार को विधायक और उनकी बसों को लेकर बाणगंगा और सांवेर रोड के रहवासियों ने अरबिंदो के यहां चक्काजाम कर दिया। यहां 1 हजार लोग इकट्‌ठा हो गए। जो बस मालिक को आरोपी बनाने के साथ बसों का परिचालन बंद करने की मांग करने लगे। इंदौर उज्जैन मार्ग पर काफी बड़ा जाम लग गया। 1 घंटे से ज्यादा समय तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठे रहे। यहां मौके पर सांवेर और बाणगंगा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। तीन दिन पहले सांवेर रोड के रिगनोदिया गांव के यहां पर महेन्द्र सिंह,उनकी पत्नी और दो बेटों को बाइक से इंदौर आते समय शुक्ला ब्रदर्स की बस ने सामने की तरफ से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। हादसे के बाद बस के ड्रायवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या को लेकर केस दर्ज किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद थाने से ही उसे जमानत दे दी गई।
लोगों की मांग थी कि इस मामले में बस मालिक को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर सांवेर रोड पर बसों के परिचालन पर भी रोक लगाई जाना चाहिए। बस ड्रायवर काफी तेजगति में गाड़ियां चलाते हैं। जिसे लेकर उन पर कठोर नियम लागू किए जाना चाहिए।
दोनों तरफ लगा लंबा जाम
लोगों के सड़क पर आने के बाद दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन जमा हो गए। जिसमें इंदौर सांवेर रोड पर लंबी वाहनो की कतारें लग गईं। अलग-अलग रूट पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। हालांकि काफी देर बाद इस मामले में आक्रोशित लोग मौके से चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *