इंदौर चूहाकांड- अब भी जयस का धरना जारी:MYH के गेट पर प्रदर्शन, डीन अंदर मौजूद; FIR की मांग को लेकर रात में भी डटे कार्यकर्ता

चर्चित चूहा कांड को लेकर आक्रोश खत्म नहीं हुआ है। रविवार को जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) कार्यकर्ताओं ने एमवाय अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। रात 1.30 बजे भी जयस के कार्यकर्ता गेट पर अपना डेरा जमाए हुए हैं। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया भी अस्पताल में ही है। जयस कार्यकर्ता धार के ग्राम रूपा पाड़ा की आदिवासी नवजात बच्ची (बेबी ऑफ मंजू) की एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा अंग कुतरे जाने के मृत्यु की घटना के बाद डीन, सुपरिटेंडेंट सहित दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने और इन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। जयस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे धरने पर डटे रहेंगे। दोपहर 12 बजे जयस कार्यकर्ताओं का अस्पताल के गेट पर एकत्रित होने का सिलसिला शुरू हुआ और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने कहा कि इंदौर में घटित चूहाकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण मासूम नवजात बच्चियों की जिंदगी से खिलवाड़ हुआ, वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को उजागर कर पीड़ितों को न्याय दिलाना है। अगर डीन, सुपरिटेंडेंट सहित दोषी अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में मासूमों की जान यूं ही खतरे में रहेगी। यह आंदोलन केवल न्याय की मांग ही नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की जवाबदेही तय करने का प्रयास है। कुछ देर बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और एसडीएम प्रदीप सोनी अस्पताल पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सरकार ने कहा- नवजातों की मौत का कारण चूहे नहीं पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *