तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर का वीडियो:जबलपुर में टक्कर से पलटा ऑटो, तीन युवक घायल, दो की हालत नाजुक

जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सवार ती युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गोरा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 1.44 बजे की है। नवरात्रि पर्व को लेकर पंडाल की तैयारियां की जा रही थी, इस दौरान लोडिंग ऑटो पाइप लेकर पंडाल की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पंडाल के पाइप ले जा रहा था ऑटो
स्थानीय लोगों ने गोरा बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इधर, खंडवा में दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत
इधर, खंडवा में शनिवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया हैं। मृतकों में एक एम्बुलेंस ड्राइवर था, जो ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घटना खालवा-खारकला मार्ग पर पुनर्वास के पास हुई हैं। एक बाइक पर एक और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसा पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *