ग्वालियर में जाम में फंसे PCC चीफ, छूट गई ट्रेन:स्टेशन पहुंचे तो सामने से निकली वंदे भारत; सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की रविवार को ग्वालियर में ट्रेन छूट गई। वे सुबह ग्वालियर आए थे। इसके बाद मुरैना एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां से लौटकर उन्होंने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शाम को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ रवाना हुए। रास्ते में वे जाम में फंस गए। जैसे-तैसे स्टेशन पर पहुंचे ही थे कि वंदे भारत के गेट बंद हो गए और उनके सामने से ही गाड़ी निकल गई। आखिरकार वे सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए हैं। बता दें, ग्वालियर में वंदे भारत ट्रेन का निर्धारित समय शाम 5.42 बजे है। भाजपा पर किया पलटवार, कहा-पाप छुपा रहे
इससे पहले जीतू पटवारी ने GEN-Z (जनरेशन-जेड) को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान को बीजेपी द्वारा भड़काने वाला बताए जाने पर ग्वालियर आए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर पलटवार किया है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना पाप छुपाना चाह रही है। देश में 2014 में नरेंद्र मोदी जी ने जो देश के सामने नेरेटिव बनाया था। रोजगार का, अर्थव्यवस्था का, किसानों के नियम का, गरीबी हटाने और भ्रष्टाचार मिटाने का, लेकिन कुछ भी पूरा नहीं हुआ। अब राहुल गांधी वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं तो इनको बुरा लग रहा है। ये (भाजपा) लोग काम कुछ नहीं करेंगे और चोरी से सरकार बनाएंगे। काम कुछ नहीं करेंगे, निर्वाचन आयोग को साध लेंगे और क्राइम करेंगे। लोगों के मत अधिकार पर डाका डालेंगे। यह चाहते हैं विपक्ष नहीं बोले, देश का नागरिक नहीं बोले, विपक्ष का नेता राहुल गांधी नहीं बोलें, हम भारत के देशभक्त नागरिक नहीं बोलें, देश की ईमानदार मीडिया नहीं बोलें। मुख्यमंत्री के शब्द भाषा के अनुकूल नहीं
ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जाने से पहले अशोकनगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वे एक मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शब्दावली उनके व्यक्तित्व का आइना दिखा रही है। पटवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनको चप्पल-जूते, चोरी और नशे जैसी भाषा आपको शोभा नहीं देती। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पद की गरिमा बनाए रखना आपका दायित्व है। जनता ने कांग्रेस को अच्छे और सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाने का दायित्व दिया है। उन्होंने आगे कहा- जो वादे मुख्यमंत्री ने किए हैं, वे पूरे नहीं हो पाए हैं। चाहे वह किसान हों, बहनें हों या युवा, अलग-अलग प्रकार के घोषणा पत्र और मोदी गारंटी वादे हों, उनका पालन करवाना कांग्रेस का दायित्व है। यह बयान डरा हुआ व्यक्ति दे सकता
जीतू पटवारी ने कहा कि जो बयान मुख्यमंत्री ने दिया, वह कोई मुख्यमंत्री नहीं बल्कि डरा हुआ व्यक्ति दे सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह ऐसी बातों को जनता के सामने लाए। पटवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने चप्पल की भाषा का प्रयोग किया और महिलाओं, बहनों को जो सपने दिखाए थे, उनका पालन नहीं किया। मुख्यमंत्री का बहनों का सम्मान बनाए रखने के लिए धन्यवाद, लेकिन 3 हजार रुपए लाड़ली बहनों को देने का वादा पूरा किया जाए। फिलहाल केवल 1,250 रुपए दिए जा रहे हैं और 1,750 रुपए की राशि का वादा पूरा नहीं किया गया। 2028 में चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा खंड-खंड में बंट चुकी है। पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि साल 2028 के विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *