खड़गपुर | दासपुर थाना के हरितला इलाके में सुलताननगर – गोपीगंज मुख्य सड़क पर एक मोटरसाइकिल के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम कल्पना प्रधान (45)है। वह हरितला इलाके की निवासी थी। सड़क पार करने के दौरान उसे एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।उसे जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


