फुट ओवरब्रिज पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, यात्रियों को होती है परेशानी

गिरिडीह| पचंबा के सलैया रेलवे स्टेशन इन दिनों आवारा पशुओं के डेरा में तब्दील हो गया है। जो यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। स्टेशन का स्टेशन परिसर के साथ रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर आवार पशु चढ़कर बैठे रहते हैं। जिसमें सांड और बैलों की संख्या सबसे अधिक रहती है। इनके फुट ओवर ब्रिज में बैठने से यात्रियों को ब्रिज से गुजरने में काफी परेशानी होती है। इस ब्रिज का आस-पास इलाके के लोग बाईक और साइकिल लेकर आना-जाना करते हैं। जानवरों को हटाने को लेकर किसी भी प्रकार की कोई पहल रेलवे की ओर से नहीं की जाती है। वही आम लोग अगर जानवरों को ब्रिज से भगाते है, तो कुछ ही घंटों में फिर वे ब्रिज पर पहंुच जाते हैं। इस स्टेशन पर सुबह और शाम में पैसेंजर ट्रेन रुकती है, जिनसे उतरने वाले पैसेंजरों को ब्रिज पार करने में काफी दिक्कत होती है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सलैया स्टेशन गिरिडीह की उपनगरी पचंबा का एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है, जहां रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर दिख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *