स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं : पूर्व िवधायक

भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रविवार को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के निमित्त गठित मंडल स्तरीय तीन सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दक्षिणी प्रमंडल की प्रभारी पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, कार्यक्रम जिला संयोजक पशुपति नाथ पारस, अजय कुमार पंकज व अनिल उरांव उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी वस्तु को अपनाने से आर्थिक सशक्तिकरण और देश में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने से स्थानीय उद्योग व कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं हमारी सभ्यता और परंपरा से जुड़ी होती हैं इससे संस्कृति और परंपरा का संरक्षण होगा। कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग अधिक करने पर विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी और व्यापार घाटा घटेगा। वहीं कार्यक्रम जिला संयोजक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मिलेगी। स्वदेशी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारत की छवि को सशक्त बनाएंगे। वहीं अजय कुमार पंकज ने कहा कि स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर स्वयं के घरों से शुरुआत करनी होगी। अनिल उरांव ने कहा कि यह बहुत बड़ी अभियान है और एक देश के नागरिक होने के नाते स्वयं निर्भर कैसे हो इसकी चिंता हर एक व्यक्ति की नैतिक रूप जिम्मेवार बनाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *