विजयादशमी मेले में 60 फीट का रावण होगा मुख्य आकर्षण

भास्कर न्यूज|लोहरदगा आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। जिले के कई मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में नवरात्र पाठ किया जाएगा। वहीं नवरात्र पाठ की तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार को लोग पाठ को लेकर आवश्यक पूजा सामग्रियां की खरीदारी में व्यस्त दिखे। वहीं शहरी क्षेत्र स्थित देवी मंदिर पावरगंज से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में श्री रामचरित मानस नवाह्म परायण पाठ महायज्ञ समिति के द्वारा कलश यात्रा निकली जाएगी। यात्रा पावरगंज से शुरू होकर गुदरी बाजार स्थित ठाकुर बाडी मंदिर पहुंचेगी। जहां पर पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापना कर पाठ प्रारंभ किया जाएगा। वहीं प्रत्येक संध्या में प्रवचन सह भजन का आयोजन किया जाएगा। इधर सभी पूजा पंडाल में पंडाल निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में तेजी आ गई। सभी समय को ध्यान में रखते हुए पूजा के आयोजन को सफलता पूर्वक करने के लिए तत्परता से जुटा गए हैं। वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जिले में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर प्रयासरत है। साथ ही लगातार जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए जुट चुकी है। वहीं महादशमी के अवसर पर रावण दहन सह भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र 60 फीट का रावण, 55 फिट का कुम्भकर्ण और 50 फीट का मेघनाथ होगा। वहीं गया के आजाद के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा रावण बनाने का कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत लकड़ा और महामंत्री मिथुन तमेडा ने बताया गया कि सभी वॉटरप्रूफ होंगे। साथ ही रावण नीली पोशाक, कुंभकर्ण पीली पोशाक और मेघनाथ हरे व पीले पोशाक में दिखेंगे। वहीं कारीगरों ने बताया कि रावण बनाने का कार्य पिछले कई वर्षों से उनकी टीम के द्वारा की जा रही है। उनके द्वारा सिसई, महुआडांड़, गया, नवादा सहित अन्य स्थानों पर भी रावण बनाने का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं रावण मेघनाथ और कुंभकरण के वध के दौरान घंटों आतिशबाजी की भी व्यवस्था पुतले में बनाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *