थाना दरेसी अधीन बाल सिंह नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। थाना दरेसी पुलिस ने दोनों पक्षों के कई युवकों को हिरासत में लिया। रविवार सुबह मोहल्ले के लोग थाने के बाहर जुट गए और धरना देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर केस दर्ज किया है। पहले पक्ष के मोहम्मद शमशुद के मुताबिक उनके जवाई अनीश की जैकेट बनाने की फैक्टरी है। देर रात फैक्टरी के बाहर दो महिलाएं झगड़ रही थीं। फैक्टरी के कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने कर्मचारियों को पीटा दिया। दूसरे पक्ष के हैरी संधू ने बताया कि उनका पड़ोसी बॉबी महिलाओं को झगड़ता देख रास्ता मांग रहा था। बॉबी ने विवाद रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट हुई। एसएचओ थाना दरेसी गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर क्रॉस-केस दर्ज कर लिया है।


