डीएवी कॉलेज की बीएससी मेडिकल के चौथे सेमेस्टर की हिमानी गुप्ता ने 8.39 सीजीपीए लेकर यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में 9वां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह सृष्टि चड्ढा ने 8.34 सीजीपीए लेकर मेरिट में 11वां स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि ने जिले में चौथा स्थान मिला है। यह जानकारी प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने दी। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसीपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने दोनों स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। डॉ. अमरदीप ने कहा कि यह दोनों छात्राएं कॉलेज की मेधावी स्टूडेंट्स है।


