कामडारा में नायक समाज ने किया सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन, 8 टीमों ने लिया भाग

गुमला|चैनपुर थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के साथ विवाद और मोबाइल फोन को लेकर उपजे तनाव के चलते चूहे मारने वाला कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती का प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव के पंकज नामक युवक से चल रहा था। शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन हाल के दिनों में युवक का रवैया बदल गया और वह युवती से दूरी बनाने लगा। इस बदलाव से युवती परेशान रहने लगी। कुछ दिनों पूर्व दोनों की मुलाकात हुई, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच तेज विवाद हो गया। गुस्से में आकर युवती ने अपना मोबाइल फोन पटक दिया। भास्कर न्यूज| कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल कामडारा स्टेडियम मैदान में आज रविवार को नायक सद्भावना फुटबॉल खेल आयोजन किया गया। वहीं खेल प्रारंभ के पूर्व बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया की गई। इसके पश्चात उद्घाटन मैच बसिया बनाम तोरपा के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन भूमि सुधार उप समाहर्ता सिमडेगा रवि किशोर राम के द्वारा फुटबॉल पर किक मार कर की गई। इस खेल में कुल आठ टीम के खिलाड़ी भाग लिए। सभी टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस खेल में नागपुरी जगत के मशहूर गायक कवि किशन और लाल धन नायक मुख्य को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था। वहीं गायक कवि किशन ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से तन मन का विकास और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके बाद लाल धन नायक कहा कि खेल से प्रतिभा मे निखार आता है तथा अनुशासन मे रहकर खेल का प्रदर्शन करने का पाठ सिखाता है। इस दौरान खेल को सफल बनाने में चंद्रमोहन राम, भीम सिंह राम, देवानंद राम, मन्नु राम बलि राम, अखिलेश्वर राम, जनमजय नायक, बादल राम, रघुनंदन राम, पंकज राम, समेत नायक समाज के सभी युवकों के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *