20 दिन 31 दिसंबर से 19 जनवरी तक दे सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव

बारां| स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के द्वारा जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर बारां जिले में नवगठित एवं पूर्व में संचालित सहित समस्त नगरपालिका के वार्डों की संख्या का निर्धारण कर दिया है। कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग ने बारां जिले में नवगठित नगर पालिका अटरू, सीसवाली, कार्यकाल पूर्ण हो चुकी नगरपालिका छबड़ा एवं मांगरोल के वार्डों के गठन, सीमांकन के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नगर पालिका छबड़ा, मांगरोल, अटरू एवं सीसवाली के वार्डों के गठन सीमांकन के प्रारूप प्रस्ताव का सोमवार को आमजन की जानकारी के लिए प्रकाशन कर दिया है। इसके संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव 31 दिसंबर से 19 जनवरी तक 20 दिन की अवधि में कलेक्टर कार्यालय (निर्वाचन) या संबंधित उपखंड अधिकारी के कार्यालय में लिखित में दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही वार्डों के गठन, सीमांकन के प्रारूप का अवलोकन कार्यालय के कमरा नंबर 17 निर्वाचन अनुभाग, संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं संबंधित अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका कार्यालय में कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *