बारां| शहर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को पोष बड़ा उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान डेढ़ सौ किलो से अधिक बेसन और चोला दाल से निर्मित मूंगफली तेल से तैयार पौष बड़े का भोग भगवान बालाजी को लगाया जाएगा। दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, पवन बंसल ने बताया कि दोपहर बालाजी के भोग के बाद पूजा अर्चना के साथ पौष का पेट फोड़ा जाएगा। पौष बड़े का भोग लगाकर प्रसाद लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को बालाजी का तिलक लगाकर प्रसादी वितरित की जाएगी। सर्राफा बाजार व्यापारियों के सहयोग से लगातार हर साल कार्यक्रम मनाया जा रहा है।


