लायंस क्लब बारां साउथ की बैठक हुई

बारां|लायंस क्लब बारां साउथ द्वारा रविवार को कमलेश विजय के निजी प्रतिष्ठान पर बैठक की। जिसमें विभिन्न सेवा कार्यों को लेकर चर्चा कर नववर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाने तथा साथ ही जरूरत के अनुसार विद्यालय में सर्दी से बचाव के लिए ऊनी स्वेटर वितरण करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही आगे भी अन्य कई सेवा कार्य आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कमलेश विजय, मदनलाल गर्ग, मनोज विजय, जयप्रकाश झा, कमल सिंह, नरेंद्र कुमार बत्रा एवं सचिव लायन सुरेश जैन की सहभागिता रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *