अस्पताल में प्रसूताओं को खिचड़ी का वितरण

बारां|शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में सोमवार को वैद्य संत रावल बाबा के सानिध्य में स्वर्गीय ओमप्रकाश व्यास मानव सेवा समिति द्वारा खिचड़ी का वितरण किया। सदस्य जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा पिछले दो साल से अस्पताल की मातृ एवं शिशु विंग में खिचड़ी व दूध दलिया वितरण सदस्यों व आमजन के सहयोग से किया जा रहा है। दुपट्टा माता मंदिर समिति द्वारा 16 दिवसीय रोग निवारण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें समिति के सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं। सोमवती अमावस्या पर रावल बाबा के सानिध्य में मातृ एवं शिशु विंग में प्रसूताओं को खिचड़ी व गर्म दूध वितरण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल जाने। समिति कोषाध्यक्ष पीयूष उपाध्याय ने बताया कि महाराज ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों के लिए दी जा रही सरकारी सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की। समिति सदस्यों ने रावल बाबा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हरिमोहन गोयल, नितेश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, राधेश्याम राठौर, प्रेम यादव प्रवीण, लोकेश, परीक्षित गोयल,योगेश गुप्ता,मनीष आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *