बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज:नर्स को 3 घंटे में मिले 3 नोटिस, भर्ती

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में शुक्रवार को एक स्टाफ नर्स को ड्यूटी शुरू होने के तीन घंटे के दौरान लापरवाही पर तीन नोटिस दिए गए। इसके बाद नर्स की हालत बिगड़ गई। घबराहट, हाई बीपी और अन्य शिकायत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) वार्ड में भर्ती कराया है। प्रबंधन अनुशासनहीनता पर कार्रवाई किए जाने का दावा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारी एक कर्मचारी की दो जगह ड्यूटी लगाकर भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। नर्स रूपलक्ष्मी मिश्रा शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ड्यूटी पर थी। उसकी एक साथ लेबर ओटी और लेबर रूम में ड्यूटी लगाई। उसे सुबह 8 से 11 के बीच तीन नोटिस जारी किए गए। तीन में एक नोटिस अनुपस्थिति का था। सामान्य तौर पर एक शिफ्ट में दो जगह ड्यूटी होने पर कर्मचारी एक जगह तो अनुपस्थित ही माना जाएगा। तीसरा नोटिस मिलने के बाद नर्स की तबीयत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *