सोमवार को सर्द हवा चलने के कारण 24 घंटे में रात का तापमान 5 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान भी गिरा है। इससे दिन में ठिठुरन बढ़ गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सामान्य है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री था। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


