निवेशक जागरूकता कार्यक्रम 4 को:दैनिक भास्कर व यूटीआई म्यूचुअल फंड की पहल धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताएंगे एक्सपर्ट

दैनिक भास्कर और यूटीआई म्यूचुअल फंड का निवेशक जागरूकता कार्यक्रम 4 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शहर के होटल राम सरोज पैलेस में शुरू होगा। यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर के सभी पाठकों के लिए रखा गया है। इसमें शामिल होने वाले वक्ता उन्हें बेहतर निवेश और सुरक्षित भविष्य को लेकर उपयोगी जानकारी शेयर करेंगे। वे बताएंगे मौजूदा समय में हमें कहां निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। इतना ही नहीं निवेश के विकल्पों को भी साझा किया जाएगा। वर्तमान में निवेश के कई प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन कभी-कभी फ्रॉड की स्थिति बन जाती है। निवेशक एक समय के बाद खुद को ठगा सा महसूस करता है। एक्सपर्ट द्वारा कार्यक्रम में इस स्थिति से बचने का तरीके भी साझा किए जाएंगे। एक्सपर्ट के रूप में वित्तीय विशेषज्ञ डॉ. रचना दाते मौजूद रहेंगी। उनके संवाद के बाद प्रश्नोत्तरी राउंड रखा जाएगा, जिसमें पाठकों की निवेश सम्बंधित शंकाओं का समाधान किया जाएगा। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपको 8094939430 नंबर पर बस मिस्ड कॉल करना होगा। या अधिक जानकारी के लिए 992626484 पर कॉल करें। यह प्रोग्राम आपके लिए पूरी तरह से निशुल्क है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *