छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह करीब 7 बजे खिड़की की लोहे की रेलिंग पर फंदे से शव लटकता मिला। छात्र ने सुसाइड क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम यशवंत मरकाम (17) है, जो कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पढ़ता था और हॉस्टल में रहता था। वह ग्राम लंलोडा सल्पी पदर का रहने वाला था। 6वीं से वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले में हॉस्टल के बाकी बच्चों से पूछताछ कर रही है। मैदान में खेल रहे बच्चों देखा शव दरअसल, आज सुबह करीब 7 बजे मैदान में खेल रहे बच्चों ने यशवंत को हॉस्टल रूम की खिड़की की लोहे की रेलिंग पर लटका देखा। बच्चों ने तुरंत हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे शिक्षकों और अधीक्षक ने घटना की सूचना फरसगांव थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सुसाइड की वजह जानने जुटी पुलिस वहीं मामले की सूचना मिलते ही फरसगांव एसडीएम अश्वन पूसाम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। नियमित काउंसलिंग की मांग स्थानीय लोगों ने आश्रम छात्रावासों में नियमित काउंसलिंग की मांग की है। उनका सुझाव है कि हर छात्रावास में एक शिकायत पेटी लगाई जाए। इस पेटी की चाबी सीधे जिला प्रशासन के पास हो, ताकि छात्र बिना किसी डर के अपनी समस्याएं और परेशानियां लिख कर डाल सकें। ………………………….. सुसाइड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में बेंगलुरु के इंजीनियर जैसा सुसाइड केस…बनाया VIDEO:सुपरवाइजर ने कहा-पत्नी दूसरे के साथ फंसी है, ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे, मरने जा रहा रायपुर में बेंगलुरु के AI इंजीनियर जैसा सुसाइड केस सामने आया है। एक सुपरवाइजर ने मरने से पहले अपना वीडियो बनाया। इसमें वह रोते हुए कह रहा है कि पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर खूब टॉर्चर किया है। मृतक के मुताबिक, पत्नी का अवैध संबंध भी है। इस वीडियो के बाद सुपरवाइजर ने दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटककर अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा है। मामला गुढ़ियारी थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…


