भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत टाटीआथर में भगवतिया पति रामप्रसाद के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ। जिस जमीन पर मकान निर्माण हो रहा है, वह भू-स्वामी निखिल गुप्ता की है। आरोप है कि सचिव अशोक सिंह व सरपंच धनपतिया ने पद का दुरुपयोग करते हुए स्थानीय आवास मित्र राजेंद्र यादव की मिलीभगत से जबरन दूसरे के जमीन पर मकान बनवाया जा रहा है। वहीं आवेदक द्वारा न्यायालय से स्थगन आदेश भी लाया गया, लेकिन न्यायालय की अवहेलना करते हुए भगवतीया और उनके बेटे संतोष, सीताराम, रामलक्ष्मण आवेदक के साथ गाली-गलौज व दबंगई दिखाते हुए जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से आवेदक भू-स्वामी निखिल गुप्ता की जमीन पर आवास निर्माण कर रहे हैं।


