चिरमिरी में जनता पी रही जहर, प्रशासन मौन: श्रीवास्तव

चिरमिरी | भाजपा सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण आज चिरमिरी की जनता शुद्ध पेयजल से वंचित है और दूषित पानी पीने को मजबूर है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र की आठ कॉलरयिों से जमा कि​ए गए दूषित पानी के नमूने भी सामने रखे और बताया कि नल से सप्लाई हो रहे पानी की स्थिति कितनी भयावह है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में नल जल की गुणवत्ता खराब है। इस पानी के पीने से नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। आम जनता पेट व त्वचा संबंधी बीमारियों से जूझ रही है। जिम्मेदार विभाग और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता और जनता के प्रति संवेदनहीन रवैये बताया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने लगभग डेढ़-दो महीने पहले अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 15 दिन के भीतर जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाया जाए। मंत्री ने चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अफसोस की बात यह है कि मंत्री की बात को भी अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया और आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *