चिरमिरी| समर्था सेवा समिति के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष में शासकीय माध्यमिक शाला गोदरीपारा के बच्चों में अध्ययन सामग्री व मिष्ठान का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए उनके जीवन के आदर्शों को अपनाने की सीख भी दी। इसी परिपेक्ष में समिति की ओर से ही गोदरीपारा सांई चौक में प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर और मिष्ठान बांटकर उनके जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समिति की अध्यक्ष रीता आईच ने उनके द्वारा किए गए कार्यों से उपस्थित सभी जनों को अवगत कराया। वहीं समिति की सचिव कंचन जायसवाल ने उनके उन कार्यों के बारे में बताया कि जो कभी अंसंभव लगता था, वह आज हम प्रत्यक्ष रूप से देख सकते है, जिनमें प्रमुख रूप से तीन तलाक, राम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा, धारा 370 का उल्लेख रहा। समिति की सदस्यों में अपर्णा पाल, शिखा श्रीवास्तव, किरण जोल्हे, कजरीश श्रीवास्तव, कमला, सविता सिंह, उषा शिवहरे, सुनीता कश्यप और उर्मिला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। सभी ने मिलकर जन्म दिवस का गीत गया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु व कुशल मंगल की कामना की।


