उदयपुर का सहकारी बैंक नए भवन में शिफ्ट होगा

भास्कर न्यूज | उदयपुर सरगुजा जिले की सहकारी समिति उदयपुर का बैंक एनएच से जल्द नए भवन में शिफ्ट होने वाला है। इसकी तैयारी जारी है। बैंक हाईवे नेशनल मार्ग से लगे होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, लेकिन अब यह समस्या से लोगों को छुटकारा मिलने वाला है। ब्लॉक मुख्यालय उदयपुर में पांच धान खरीदी केंद्र व दो उपार्जन केंद्र है। यहां 5000 से अधिक किसान पंजीयन करवाकर धान बेचते हैं। इन किसानों का पैसे का लेन-देन सहकारी समिति बैंक उदयपुर में होता है। इस कारण इस बैंक में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान आना-जाना करते हैं, लेकिन बैंक एनएच से 10 फीट लगे होने के कारण मुख्य मार्ग में बाइक समेत अन्य वाहन बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं। इस कारण आए दिन लोगों दुर्घटना की आशंका रहती ​थी। कई बार इसके लिए बैंक प्रबंधन सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की गुहार लगाते रहे, इसके बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई। पिछले दिनों मंत्री राजेश अग्रवाल ने मौके पहुंचकर हालात का जायजा लिया और तत्काल नए भवन में शिफ्ट कराने को कहा था। जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पुराने भवन की मरम्मत कर उपयोगिता लायक बनवाया जा रहा है। करीब महीने भर में बैंक शिफ्ट कराया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *