मैराथन स्पर्धा में राकेश और स्मिता ने बाजी मारी

पटना | पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय द्वारा शनिवार को मैराथन दौड़ का आयोजन महाविद्यालय से नगर पंचायत तक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह रहीं, जिन्होंने सुबह 7.30 बजे हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। मैराथन के सफल संचालन के लिए पटना पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुलजार सिंह ने किया और अंत में सभी का आभार प्रकट किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने मैराथन को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। विनोद शर्मा ने मैराथन को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जोड़ते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। मैराथन में बालक वर्ग से राकेश कुमार (एमए इतिहास) प्रथम, विवेक राजवाड़े द्वितीय और रूपेश राजवाड़े तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में स्मिता राजवाड़े ने प्रथम, लक्ष्मी राजवाड़े ने द्वितीय तथा पूर्णिमा राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *