पंजाब में GST कटौती के बाद वाहनों की खरीद बढ़ी:​​​​​​​ नवरात्रि के पहले दिन शोरूमों पर भीड़, बुलेट बाइक की वेटिंग 2 महीने पहुंची

पंजाब में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में कटौती का असर बाजार पर दिखने लगा है। हाल ही में की गई कटौती का सीधा असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिखाई देने लगा है। वाहन रजिस्ट्रेशन एप के डेटा के अनुसार, पंजाब में टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन में 29% की बढ़ोतरी हुई है। पैसेंजर व्हीकल की रजिस्ट्रेशन भी 36% बढ़ी है। इसके साथ ही कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री में भी 21% का उछाल है। पूरे सूबे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग में तेजी आई है और डीलरशिप पर ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है। भास्कर टीम ने सूबे के चार प्रमुख शहरों जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना और अमृतसर में अलग-अलग डीलरशिप का विजिट किया तो पहले नवरात्र पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। जीएसटी कटौती के बाद किस शहर में क्या हाल लुधियाना से दादा मोटर महिन्द्र शोरुम के सीनियर जनरल मैनेजर सुनील शर्मा ने कहा जीएसटी कम होने के बाद महिन्द्र कारों की रेंज में 1 लाख रुपए से डेढ़ लाख रुपए तक लोगों को फायदा हो रहा है। आज जीएसटी के नए दरें लागू होने के बाद लोगों में नई कारें खरीदने को लेकर काफी क्रेज है। नए रेट आज से मार्केट में शुरू हो गए हैं। वैसे हमने 6 सितंबर से ही जीएसटी के आज वाले रेट देने शुरू कर दिए थे। आज सुबह से 18 बुकिंग हो चुकी हैं। उम्मीद है कि शाम तक 50 से 55 बुकिंग हो जाएगी। पहले जब जीएसटी के रेट ज्यादा थे, तो काफी बुकिंग कम हो गई थी। लेकिन अब फिर एक बार मार्केट में उछाल आया है। संजय बोले-GST घटना सही, मैंने थार लेने की योजना बनाई लुधियाना के संजय नायक ने कहा कि हमें थार गाड़ी लेनी है। जीएसटी दरों में काफी गिरावट आई। जिस कारण अब नई कार लेने की योजना बनाई है। वहीं राहुल ने बताया कि जीएसटी घटने के बाद रेट में काफी फर्क पड़ गया है। मैंने एक्टिवा स्टैंडर्ड मॉडल खरीदा है। जीएसटी घटाने का फैसला अच्छा है। एक आम आदमी बचत के अलावा और क्या चाहेगा। लोगों में उत्साह, सुबह ही बुक हो गईं 30 बाइक लुधियाना के ऑटो एजेंसी मालिक संजू चावला ने बताया कि कस्टमर जीएसटी छूट के बाद आ रहा है। जैसे ही नवरात्रि शुरू हुई। सुबह ही 30 गाड़ियां बुक हो गई हैं। लोगों के जोश को देखते हुए लगता है कि शाम तक 100 का आंकड़ा क्रॉस हो जाएगा। बुलेट स्टैंडर्ड 16520 रुपए तक सस्ता हुआ जीएसटी घटने के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाला बुलेट स्टैंडर्ड 16520 रुपए तक सस्ता हो गया है। पहले 28 फीसदी जीएसटी के साथ इसकी एक्सशोरूम कीमत 201707 रुपए थी। अब जीएसटी 10 फीसदी घटने पर कीमत 185187 रुपए हो गई है। बड़े शहरों में आया बूम लुधियाना और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों में टू-व्हीलर बिक्री 30 से 35 फीसदी तक चढ़ी है। चंडीगढ़ में पैसेंजर कारों की मांग 30 प्रतिशत तक बढ़ी दिख रही है। पटियाला और जालंधर में भी 27 से 28% की ग्रोथ वाहन एप की रजिस्ट्रेशन में देखी गई है। बुलेट की वेटिंग बढ़ी रॉयल एनफील्ड की बुलेट और हंटर मॉडल्स पर जीएसटी कटौती का खासा असर पड़ा है। ऑटो डीलरों के मुताबिक, लोकप्रिय वेरिएंट्स पर 1 महीने की वेटिंग बढ़कर 2 महीने तक पहुंच गई है। गांवों और कस्बों में भी बुलेट की बुकिंग बढ़ी है। ऑटो डीलरशिप में रौनक स्थानीय शोरूम ऑपरेटर्स का कहना है कि GST घटने से ग्राहकों को सीधे 5 से लेकर 8 फीसदी तक का फायदा दिख रहा है। इससे खरीदार तुरंत बुकिंग कर रहे हैं। त्योहारों के सीजन को देखते हुए यह ट्रेंड और तेज होने की संभावना है। GST कटौती के तुरंत बाद वाहनों का रजिस्ट्रेशन 25% बढ़ा जीएसटी कटौती के बाद चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला में वाहन एप पर रजिस्ट्रेशन बढ़ी है। पंजाब में ये रजिस्ट्रेशन मई-जून के मुकाबले जुलाई और अगस्त में 25 फीसदी तक बढ़ी है। टाटा सहित कई कंपनियों ने 22 सितंबर से पहले ही जीएसटी घटने का फायदा देना शुरू कर दिया था। जिससे नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। GST कटौती के बाद पंजाब में वाहनों की विक्री बढ़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *