भाकपा का 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन चंडीगढ़ में शुरू:800 से ज्यादा प्रतिनिधि जुटे, देश की वर्तमान स्थिति पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ के एस. सुधाकर रेड्डी नगर स्थित किसान भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन 21 से 25 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी ध्वज फहराने के साथ हुई। राजस्थान से इस सम्मेलन में पांच प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इनमें राज्य सचिव नरेंद्र आचार्य, तारासिंह सिद्धू, कुणाल रावत, कैलाश गहलोत और सुनीता चतुर्वेदी शामिल हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को भाकपा महासचिव डी. राजा ने संबोधित किया। इस मौके पर अन्य वामपंथी दलों के नेताओं ने भी शुभकामना संदेश दिए। इनमें सीपीएम महासचिव एम.ए. बेबी, सीपीआई(एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, फॉरवर्ड ब्लॉक के जी. देवराजन और आरएसपी के मनोज भट्टाचार्य शामिल थे। देश के सभी राज्यों से आए 800 से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। वे देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। साथ ही पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। इस दौरान आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य देश में वामपंथी, जनवादी, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष दलों का मजबूत गठबंधन बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *