झालावाड़ में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार:16 हजार 970 और ताश के पत्ते जब्त, पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई

झालावाड़ में शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार के अनुसार, आरोपी ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाशचंद, नीरज, सोनू यादव, ब्रजमोहन और शुभम यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 16 हजार 970 रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कोतवाली थानाधिकारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। सभी आरोपी ओल्ड ब्लॉक स्कूल के पीछे यादव मोहल्ला झालावाड़ के रहने वाले हैं। कैलाशचंद (38), नीरज (32), सोनू यादव (46), ब्रजमोहन (40) और शुभम यादव (23) के हैं। थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *