भरतपुर में गड्ढे में बाइक गिरी, युवक की मौत:ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, परिजन बोले- शराब पीने का आदी था

भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में सड़क किनारे एक गड्ढ़े में शव पड़ा मिला। पास में ही एक बाइक भी मिली है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गड्ढ़े में पड़ा मिला व्यक्ति का शव
गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह छौंकर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि बोकोली से आगे ओडेलजाट इलाके के पास सड़क किनारे एक गड्ढ़े में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव की तलाशी ली गई। उसकी शिनाख्त बलवीर (35) निवासी महलपुर काछी के रूप में हुई। बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिरी
मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जांच करने पर पता लगा की मृतक बलवीर शराब पीने का आदी था। वह कल देर रात अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गड्ढ़े में जा गिरी, इससे उसकी मौत हो गई। बलवीर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *