शिवगंज के पवेलियन मैदान में AU फाउंडेशन द्वारा पांचवीं ग्रामीण स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवगंज ब्लॉक के ग्रामीण विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रथम दिन पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह के मुख्य मेहमान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह रहे। विशिष्ट मेहमान के रूप में राजकीय जनजाति आवासीय स्कूल सुमेरपुर के प्रिंसिपल गजेंद्र बेंदा और योग शिक्षक ललित मेघवाल उपस्थित रहे। विजेता टीमों को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। AU फाउंडेशन का यह आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है। महेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गजेंद्र बेंदा ने खेलों से अनुशासन और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कोच प्रदीप, संजय सिंह, कल्पेश आर्य और संगीता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


