धौलपुर की कंचनपुर थाना पुलिस ने फाइनेंस कर्मियों से लूट के मामले में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 40 लाख रुपए और इलेक्ट्रॉनिक सामान की 20 से अधिक लूट का खुलासा किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अनुसार, कंचनपुर, सैंपऊ, बसेड़ी और कौलारी क्षेत्र में फाइनेंस कर्मियों से लूट की वारदातें हो रही थीं। मामले की जांच के लिए कंचनपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने साइबर सेल की मदद से लूट का खुलासा किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अर्रूआ नाले के पास से पकड़ा। मुख्य आरोपी गौरव जाटव भागने की कोशिश में घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। यह किए गिरफ्तार फाइनेंस करने से लूट के मामले में मुख्य सरगना गौरव (19) पुत्र भवानी सिंह निवासी चंदे का पुरा थाना कौलारी के साथ राहुल (19) पुत्र राकेश निवासी नौरंगाबाद थाना कौलारी, योगेश (24) पुत्र पृथ्वीराज निवासी चंदे का पुरा और विवेक उर्फ राम लखन (24) पुत्र रामनिवास निवासी बंडापुरा तसीमों थाना सैंपऊ को गिरफ्तार किया हैं। जिनके साथ मौजूद दूसरे बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। तीन थाना क्षेत्र में की थी 20 लूट की वारदात धौलपुर एसपी ने बताया कि फाइनेंस कर्मियों से लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने तीन थाना क्षेत्र में वारदात करना कबूल किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कंचनपुर थाना क्षेत्र में 3, सैंपऊ थाना क्षेत्र में 6 और कौलारी थाना क्षेत्र में 11 लूट की वारदातों को कबूल किया हैं। रेकी कर देते थे घटना को अंजाम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया फाइनेंस कमी अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में रिकवरी करते थे। रिकवरी करने के बाद शाम के वक्त वापस अपने ऑफिस लौटते थे। इसी दौरान बदमाश सुनियोजित तरीके से फाइनेंस कर्मियों की रैकी करते थे। रैकी करने के बाद पीछा करते और सुनसान स्थान पर फाइनेंस कर्मियों को रोककर हथियार की नोक पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो जाते थे। इनकी भूमिका रही सराहनीय
एसपी ने बताया कि कंचनपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिस टीम में असी फतेह सिंह और सोनवीर सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा, मुकेश कुमार, श्याम सिंह शामिल थे। जिन्होंने कॉन्स्टेबल चरण सिंह, गंभीर सिंह, भगवान दास, श्रीकांत/ हरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल चालक सतपाल सिंह के साथ मिलकर आरोपियों की धर पकड़ की। मामले का खुलासा करने में साइबर सेल का भी अहम योगदान रहा है साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मानवेंद्र सिंह, रामू और नरेंद्र सिंह की भी अहम भूमिका रही हैं। कंचनपुर थाना प्रभारी की बेहतर रणनीति से मिली कामयाबी पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया गत लंबे समय से इलाके में हो रही लूट की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। पुलिस ने वारदातों की चुनौती को स्वीकार करते हुए कंचनपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह चौधरी को मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इसके अलावा साइबर सेल इंचार्ज नरेंद्र कुमार, एएसआई फतेह सिंह, एएसआई सोनवीर,हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को टीम में शामिल किया गया। साइबर तकनीकी यंत्र एवं मुखबिर की सटीक सूचना पर चारों बदमाशों को कंचनपुर थाना क्षेत्र के अरुआ नाले के पास से गिरफ्तार किया है। अनुसंधान में खुलेंगे बड़े राज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया चारों गिरफ्तार शुदा बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया अनुसंधान में निश्चित तौर पर बड़ी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।


