बारां में जीएसटी 2.0 पर विशेष बैठक:जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को समझाईं नई दरें, आम लोगों को मिलेगी राहत

बारां के मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने व्यापारियों और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जीएसटी 2.0 पर चर्चा की। बैठक में बारां विधायक राधेश्याम बैरवा और किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा भी मौजूद थे। कलेक्टर तोमर ने बताया कि जीएसटी 2.0 से आम लोगों को सीधा फायदा होगा। नई स्लैब से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी। इससे लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। पदयात्राओं और जनसभाओं के जरिए लोगों को आर्थिक बचत के फायदे बताए जाएंगे। विधायक बैरवा ने कहा कि नई जीएसटी दरों से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विधायक डॉ. मीणा ने इसे सभी वर्गों के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के रूप में मनाने का सुझाव दिया। वाणिज्य कर अधिकारी नरेन्द्र जैन ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 22 सितम्बर से पहले खरीदे गए सामान पर भी नई दरें लागू होंगी। व्यापारियों को क्रेडिट मिलेगा, लेकिन रिफंड नहीं दिया जाएगा। जिला कलेक्टर ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के आदेश दिए। यहां लोग फोन पर जानकारी ले सकेंगे और शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बैठक में समाजसेवी, चार्टर्ड एकाउंटेंट, व्यापारी और उद्योगपति बड़ी संख्या में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *