कार पर 1 लाख कम, हेलमेट पर नहीं:बाइक व स्कूटी पर 10 हजार, TV व AC पर 5 से 7 हजार और सरस घी पर 37 रुपए कम

GST कम होने का असर नवरात्र के पहले दिन अलवर में देखने को मिला। सबसे अधिक छोटी कार खरीदने पर करीब 1 लाख रुपए तक फायदा है। AC पर करीब 10 प्रतिशत और TV पर भी 10 प्रतिशत रेट कम हो गए। सरस घी पर 30 रुपए एक लीटर पर कम हो गए। स्टेशनरी व खेल सामग्री पर भी 5 से 12 प्रतिशत की कमी आई है। सरस घी पर 37 रुपए प्रति लीटर व पनीर पर 20 रुपए प्रति किलो कम हुए हैं। क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीबॉल सहित अन्य खेल सामग्री पर 5 प्रतिशत कम हो गई। सबसे ज्यादा स्टेशनरी व्यापारी असमंजस में हैं कि पुराना खरीदा हुआ माल कैसे बचेंगे। वहीं कागज महंगा होने और कागज पर बनी सामग्री कम करने का गणित समझ नहीं आ रहा है। कार, बाइक, स्कूटी, टीवी व AC खरीदने वालों के चेहरे खिले मारुति कार शोरूम के प्रतिनिध ताहिर ने बताया कि कार पर 39 हजार रुपए से 93 हजार रुपए तक कम हो गए हैं। छोटी कार खरीदने वालों को सबसे अधिक फायदा है। शोरूम पर कार खरीदकर ले जा रहे व्यापारी दीपक ने कहा कि GST कम होने से कार खरीदी है। करीब 1 लाख रुपए तक का फायदा बताया गया है। दीपक की पत्नी ने कहा कि वह कार खरीदकर बहुत खुश है। कम दाम देने पड़े हैं तो अधिक खुशी है। उनका बेटा भी मुस्कुरात रहा। सब खेल सामग्री 5 प्रतिशत सस्ती, हेलमेट पर टैक्स कम नहीं मन्नी का बड़ स्थित संजय बांगा का कहना है कि खेल सामग्री पर जीएसटी अब 5 प्रतिशत रह गई है। जो पहले 12 प्रतिशत के आसपास थी। जिससे अब आमजन को फायदा मिलेगा। करीब 5 से 6 प्रतिशत कम पैसा देना पड़ेगा। मतलब पहले जो 100 रुपए की सामग्री थी अब उसके लिए 95 रुपए ही देने होंगे। लेकिन क्रिकेट में हैलमेट पर बैग पर टैक्स कम नहीं किया। जिसका कारण पता नहीं है। वैसे हेलमेट पर टैक्स कम होना चाहिए। जो जरूरी भी है। स्टेशनरी का पुराना माल कम में कैसे बिकेगा स्टेशनरी के बांगा का कहना है कि सबको पता है कि स्टेशनरी पर जीएसटी हट गई है। जो पहले 5 प्रतिशत थी। जिससे अब सामान तो सस्ता होगा। लेकिन अभी पुराने सामान को लेकर कुछ नहीं पता है। उसे कैसे कम कर बेचेंगे। दूसरा कागज को महंगा कर दिया। लेकिन कागज से बने किताब व अन्य सामग्री को सस्ता करना होगा। यह गणित भी समझ में नहीं आया। लेकिन आगे स्टेशनरी का माल आमजन को कुछ सस्ता मिलेगा। यह सही है। बाइक-स्कूटी खरीदने वाले को 10 हजार तक फायदा भगत सिंह सर्किल पर होंडा के शोरूम में बाइक खरीद रहे कमल कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल पर करीब 10 हजार रुपए कम हुए हैं। पहले जो बाइक 1 लाख 10 हजार रुपए की थी। अब उसके एक लाख रुपए दिए हैं। इसी तरह स्कूटी खरीद रहे युवक राजीव ने कहा कि स्कूटी पर भी करीब 10 हजार रुपए का फायदा हुआ है। स्कूटी लेने आए तेज कुमार ने कहा कि जीएसटी से फायदा हुआ है। इसलिए पत्नी को स्कूटी दिलाई है। नंगली सर्किल पर एलजी के शोरूम संचालक कपिल खंडेलवाल ने बताया कि टीवी व एसी पर राहत मिली है। करीब 10 प्रतिशत छूट मिली है। इतना टैक्स कम हुआ है। बाकी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर टैक्स का फर्क नहीं पड़ा है। जो पहले से 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *