साउथ अमेरिकी पीस यूनिवर्सिटी (वर्चुअल ऑनलाइन यूनिवर्सिटी) की ओर से जयपुर के होटल रमाडा प्लाजा में पीएचडी अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें भारत के अर्हम चैरिटेबल फाउंडेशन इंडिया के चेयरमैन डॉ. पंकज जैन (अधिवक्ता) की सेमीनार भी हुई। समारोह में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। श्रीधर यूनिवर्सिटी (पिलानी) के प्रो-वीसी डॉ. ओ. पी. गुप्ता, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो-वीसी डॉ. अंकित गांधी, राजस्थान लॉ यूनिवर्सिटी (जयपुर) के अधिवक्ता डॉ. योगेश गुप्ता, देशभगत यूनिवर्सिटी (पंजाब) के एडमिशन हेड डॉ. हेमंत गहलोत, तिरुपति कॉलेज (जयपुर) के प्रिंसिपल डॉ. पंकज गुप्ता और गुरुकुल कॉलेज (जयपुर) के डॉ. अरुण राजोरिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समारोह को अशोक शर्मा, अंजना जैन, नरेश सिंह, फुरकान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया। विभिन्न विषयों में विशिष्ट शोध एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु भारतीय रिसर्चर्स को मानद पीएचडी (फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान करना समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इसके तहत मुकेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, भगा राम पटेल, अशोक पटेल, मधु शर्मा, मोहन सिंह चौधरी, रोशन बडोला, संत कुमार त्रिपाठी, महेश शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, संदीप कुमार सैनी, रामदेव उपाध्याय, मदन लाल शर्मा, सतीश सोनी, श्याम सुंदर सोनी, सुखविंदर सिंह, शिप्रा जैन, विजय सिंह और रघुवेंद्र सिंह राघव को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।


