नवरात्र की शुरूआत-जीएसटी में कटौती से बाजारों में रौनक:शहरवासियों को मिली राहत, जमकर की खरीदारी, व्यापारी भी खुश

आज से नवरात्र की शुरूआत और जीएसटी में कटौती से अजमेर के बाजारों में खासी रौनक रही। अन्य दिनों के मुकाबले बाजारों में चहल पहल आज ज्यादा रही। व्यापारी भी खुश नजर आए। बाजारों में खाने पीने की चीजें हो या डेयरी प्रोडक्ट, कार हो या बाइक, टीवी हो या एसी, सभी के भावों में कमी से राहत मिली और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने वाहनों की जमकर बुकिंग हुई। बता दें कि केन्द्र सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल दो स्लैब 5% और 18% GST लगेगा। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था। ग्राहकों को मिल रहा सीधा फायदा ऑटो मोबाइल व्यवसायी प्रदीप गर्ग ने बताया- वाहनों पर दस प्रतिशत जीएसटी कम हुई है और ऐसे में ग्राहकों को सीधा फायदा मिल रहा है। सुबह से ही ग्राहकों का अच्छा रूझान है। एक दो पहिया वाहन की कीमत औसतन एक लाख होती है तो दस हजार का फायदा हो रहा है। पहले दिन करीब 100 दोपहिया वाहनों की बुकिंग की गई है। इलेक्ट्रोनिक्स व्यवसायी प्रकाशचन्द ने बताया- सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही है। टीवी व एसी में दस प्रतिशत की राहत मिली है। ऐसे में ग्राहक खुश है और व्यापारियों को भी कोई नुकसान नहीं है। इसका जीएसटी में इनपुट मिल जाएगा। कईयों ने खरीद कर ली और कईयों ने बुकिंग कराई है, ताकि आगामी दिनों में ले जा सके। अन्य चीजों में भी मिले राहत बंटी ने बताया-सरकार ने जिन चीजों में जीएसटी कम किया, अच्छा है, लेकिन फ्रीज, मोबाइल व अन्य रोजमर्रा की चीजे है, इनमें भी कम करना चाहिए। इतना जीएसटी आम लोग कैसे वहन कर सकते है। सरकार को इसमें भी राहत देनी चाहिए। सोनिया ने बताया-सरकार ने एसी व एलईडी पर 28 प्रतिशत से घटाकर जीएसटी 18 कर दी। अच्छी बात है, लोगों को फायदा मिलेगा। लेकिन लेपटॉप व मोबाइल भी करना चाहिए। ताकि पढ़ाई में राहत मिलती। …………. पढें ये खबर भी… आज से पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार, AC सस्ते:GST की नई दरें लागू, ग्राफिक्स में देखें कौनसा सामान कितना सस्ता हुआ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *