पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर 500 किलो अनाज चोरी:एक सप्ताह में दो सरकारी स्कूल में वारदात, 3 गैस सिलेंडर ले गए चोर

रायपुर मारवाड़ उपखण्ड के धूलकोट गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में बीती रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर स्कूल के पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर करीब 500 किलो से अधिक अनाज और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह शिक्षकों के स्कूल पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई। चोरी गए सामान में 3 गैस सिलेंडर, 250 किलो गेहूं, 250 किलो चावल व अन्य पोषाहार सामग्री शामिल है। बता दें कि इससे पूर्व भी इसी स्कूल से मुख्य द्वार का फाटक चोरी हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट बर थाने में दर्ज हुई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई या सुराग नहीं लग पाया। महज एक सप्ताह में उपखण्ड़ इलाके के दो स्कूलों में चोरी होने से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और ग्रामीणों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *