राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल असनावर में 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। शाला परिवार ने विधायक रानीपुरिया का फूल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक रानीपुरिया ने कहा कि असनावर स्कूल को यह प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर मिला है, इस प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही खेल के साथ शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रधान भावना झाला, जिला परिषद प्रतिनिधि हरि पाटीदार, बजरंग लाल भील, पूर्व मंडल अध्यक्ष जानकी लाल पाटीदार, कर्मवीर बना, मोहन लाल लोधा, रामस्वरूप पाटीदार, पार्षद रमेश लोधा, मोना प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सोनी, हंसराज मीणा, रतनलाल भील और प्राचार्या गायत्री बाई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


