झालरापाटन में नाबालिग के अपहरण का खुलासा:शादी के लिए गुजरात ले जा रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, 18 सितंबर को गायब हुई थी

झालरापाटन से 18 सितंबर को गायब हुई एक 13 साल की पांचवी क्लास की छात्रा के मामले में बड़ा खुलासा किया है। एक 25 साल के युवक ने शादी के लिए बालिका का अपहरण किया था। मगर समय रहते पुलिस ने पुलिस साजिश को नाकाम कर दिया और एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया-18 सितंबर की सुबह बालिका के स्कूल न पहुंचने की सूचना मिली। परिजनों ने स्कूल और आसपास तलाश करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में पता चला कि बालिका को लंका गेट इलाके की रहने वाली महिला ममता गुर्जर के साथ देखा गया था। घटना के बाद से ममता भी गायब थी और उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि ममता अपने कथित प्रेमी माखन के साथ जयपुर में थी। जयपुर पुलिस की मदद से दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में ममता ने बताया कि उसने बालिका को अपनी बहन के बेटे धनराज और मोहन के साथ गुजरात भेज दिया है। योजना के मुताबिक बालिका की शादी 25 वर्षीय मोहन से करवाई जानी थी। झालावाड़ पुलिस ने जालोर पुलिस से संपर्क किया। गुजरात पहुंचने से पहले ही सांचौर से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। धनराज और मोहन को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में ममता गुर्जर समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *