बेटे-बहू ने मां को टोनही कहकर पीटा:बुजुर्ग महिला बोली- जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आईजी से की शिकायत

बिलासपुर में महिला को टोनही बोलकर उसके बेटे-बहू मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला को घर छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। परेशान महिला ने मामले की शिकायत आईजी से की है, जिसमें बेटा और बहू के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम परसदा निवासी लक्ष्मीन चन्द्राकर (60) ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति शिवनंदन चन्द्राकार (60) की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बेटा मनहरण चन्द्राकर और बहू चित्ररेखा चन्द्राकर सौतेले बेटा-बहू है। वो अपने बेटे-बहू से अलग रहती है। 20 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे बेटे-बहू ने लक्ष्मीन को टोनही कहते हुए विवाद किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, थाने से भगाया महिला ने बताया कि, वह अपनी शिकायत लेकर चकरभाठा थाने गई थी। लेकिन, पुलिस स्टाफ ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। महिला ने सबूत के तौर पर गवाह भी बताया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला बोली- मकान पर कब्जा करना चाहते हैं बेटा-बहू लक्ष्मीन चंद्राकर ने बताया कि, उसकी निजी जमीन खसरा नंबर 844/3 है, जो करीब 1500 वर्गफुट है। जहां पर दो कमरे का मकान बनाकर रहती है। बेटा मनहरण चंन्द्राकर और बहू चित्ररेखा चंन्द्राकर उसके मकान-जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। यही वजह है कि उसे घर छोड़ने के लिए दबाव बनाते और मारपीट करते हैं। यही नहीं उसे टोनही कहकर प्रताडि़त करते हैं। परेशान महिला ने आईजी से की शिकायत महिला ने बताया कि, बेटा मनहरण और चित्ररेखा उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आए दिन मारपीट करते हैं। जिससे वो परेशान है। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की, तब परेशान होकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत आईजी संजीव शुक्ला से की है। आईजी ऑफिस में पुलिस अफसरों ने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *