कपूरथला में मकान से लाखों के जेवर चोरी:दर्शन करने अमृतसर गया था किसान परिवार, दो आरोपी चिह्नित

कपूरथला जिले के गांव धालीवाल बेट में एक किसान परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए गया था। इस दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सोने के गहने चोरी कर लिए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लौटने पर घर का गेट मिला बंद जानकारी के अनुसार पीड़ित मोहन सिंह ने बताया कि वह खेती करते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो कनाडा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे तरनवीर सिंह के साथ रहते हैं। सुबह 4 बजे वे परिवार के साथ अमृतसर गए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे लौटने पर घर का गेट बंद मिला। अंदर जाने पर खिड़की टूटी हुई थी। कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जांच में पता चला कि घर से सोने के गहने गायब थे। मोहन सिंह को जानकारी मिली कि रेलवे कालोनी, रइयां अमृतसर के रहने वाले देवा और कृष्णा ने यह चोरी की है। थाना ढिलवां पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *