पहली बार कंपनी सचिव संस्थान पूर्वी भारत परिषद में झारखंड और बिहार से सीएस सतीश कुमार एवं सीएस संतोष कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले सीएस सतीश कुमार सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सीएस संतोष कुमार कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। झारखंड और बिहार के कंपनी सचिव सदस्यों ने खुशी जताई है।


