वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आएंगी जयपुर:जीएसटी बचत उत्सव में सीएम ने किया व्यापारियों से संवाद, मंत्री-विधायकों को भी टास्क

केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव आज से पूरे देश में लागू हो गए। सरकार का दावा है कि इस फैसले से देश में मंहगाई में कमी आएगी और विकास दर मे तेजी देखने को मिलेगी। इसी के मद्देनजर बीजेपी देशभर में नेक्स्ट जैन जीएसटी अभियान चला रही है। अभियान के तहत केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 27 सितंबर को जयपुर आएंगी। वह यहां सीए, सीएस, डॉक्टर्स सहित प्रोफेशनल्स से संवाद करेगी। केन्द्र सरकार का मकसद है कि सरकार के इस निर्णय का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो। इससे आमजन को इसका फायदा मिल सके। वहीं, सरकार भी आगामी चुनावों में इसे भुना सके। सीएम ने किया व्यापारियों से संवाद वहीं, राज्य सरकार आज से प्रदेशभर में जीएसटी बचत उत्सव मना रही है। इसी के मद्देनजर सीएम भजनलाल शर्मा ने आज थड़ी मार्केट, मानसरोवर में व्यापारियों से मुलाकात करके उनके साथ संवाद किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि वे जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से बाजार में खरीददारी बढ़ेगी। इसका फायदा व्यापार को ही होगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुकान और शोरूम पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। नवीन जीएसटी दरों के लागू होने पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में सिटी बस स्टैंड से प्रारंभ कर मुख्य बाजार में व्यापारियों से संपर्क करते हुए मालपुरा गेट तक पदयात्रा की। इसमें आमजन तथा व्यापारियों द्वारा ढोल नगाड़ों से सरकार के इस कदम का स्वागत किया। तिवाड़ी ने बताया- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसे जीएसटी बचत उत्सव के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है। पदयात्रा में उनके साथ मेयर सौम्या गुर्जर, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, सांगानेर व्यापार संघ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। राज्य सरकार मना रही जीएसटी बचत उत्सव
वहीं, राज्य सरकार आज से प्रदेशभर में जीएसटी बचत उत्सव मना रही है। इसे लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्री-विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वह अभियान की अवधि के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में जीएसटी बचत उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को इस संबंध में जागरूक करें। उन्होंने कहा- सभी जनप्रतिनिधि स्थानीय बाजारों में जाकर दुकानदारों को जीएसटी दरों में कमी से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *