पाली में एक और ऑक्सीजन जोन की नींव सोमवार को रखी गई। शहर के जोधपुर रोड पर सिंधियों की ढाणी के पास 16 बीघा में 25 हजार पौधे लगाए गए हैं। इन्हें मीयावा तकनीक से CETP फाउंडेशन की ओर से लगाया गया है। सोमवार शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने फीता काटकर ऑक्सीजन जोन का उद्घाटन किया। यहां करीब 50 प्रजातियों के पौधे 2-2 फीट की दूरी पर लगाए जा रहे हैं। 4 साल में यहां सघन वन विकसित हो जाएगा। पौधों की ऊंचाई 30 फीट तक पहुंच जाएगी। दावा है कि इस जंगल का तापमान आस-पास के क्षेत्र से 8 से 10 डिग्री कम रहेगा। यहां वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है। शहरवासी यहां वॉकिंग कर सकेंगे। यहां भरपूर ऑक्सीजन मिलेगा। आने वाले समय में यह पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। भविष्य में यहां जंगल होगा… योजना को लेकर जरूरी तथ्य देखें कार्यक्रम की तस्वीरें.. कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, डीएफओ पी बालामुर्गन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आरओ अमित सोनी, सीईटीपी के अध्यक्ष अशोक लोढ़ा, सचिव एसपी चौपड़ा, धनराज दैय्या, राकेश अखावत, तिलोक चौधरी सहित कई उद्यमी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे।


