शेखावाटी के सितारों ने राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में जीते अवॉर्ड:श्रवण सागर बेस्ट एक्टर, डॉ. सोनी को बेस्ट राइटर अवॉर्ड मिला; सीकर में भी हुई ‘भरखमा’ की शूटिंग

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के 13वें संस्करण में शेखावाटी के सितारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजस्थानी फिल्म ‘भरखमा’ के लिए शेखावाटी के नवलगढ़ निवासी श्रवण सागर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और डॉ. जीतेन्द्र कुमार सोनी (IAS) को सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार मिला। इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर सीकर में हुई थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सीकर नगर परिषद के राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी हैं, जिन्हें बेस्ट प्रोड्यूसर का अवॉर्ड भी मिला है। बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे, डेजी शाह, सुमित व्यास, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सैन, IAS कुंजीलाल मीणा, IAS रवि जैन, बीकाजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल और स्टेज OTT के फाउंडर प्रवीण सिंघल जैसे दिग्गज शामिल हुए। अभिनेता चंकी पांडे और IAS रवि जैन ने मिलकर ‘तेजाब’ फिल्म का गाना ‘सो गया ये जहाँ’ स्टेज पर गाया। जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। चंकी ने रवि जैन की गायकी की जमकर तारीफ की। कलाकारों ने जीता दिल कार्यक्रम में अभिनेत्री चारु असोपा, मॉडल कृष्णा सोनी सहित कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। फेस्टिवल में राजस्थानी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों और उनके कलाकारों को सम्मानित किया गया। वहीं, राजस्थानी उपन्यास ‘भरखमा’ को राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। क्षेत्रीय सिनेमा को मिला मंच फेस्टिवल की फाउंडर संजना शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। वहीं, राजस्थानी सिनेमा के प्रोडयूसर प्रमोद सोनी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से सिनेमा के विकास और विस्तार को नई दिशा मिलती है। शेखावाटी की रही धमक श्रवण सागर को इससे पहले भी राजस्थानी सिनेमा में उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। ‘भरखमा’ जैसी फिल्मों ने न केवल शेखावाटी की संस्कृति को दर्शाया, बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। राजस्थानी फिल्म फेस्टिवल की फोटोज देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *