उदयपुर में काली पट्टी बांधकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विरोध:सुखाड़िया यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के बाहर लगाई झाड़ू, कुलपति के खिलाफ सफाई अभियान

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के खिलाफ छात्रों का विरोध जारी है। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध के रूप में सोमवार को सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने भवन की सीढ़ियों पर रखे गमलों को व्यवस्थित जमाया। वहां आसपास जमी मिट्टी को झाड़ू से साफ किया और पत्थरों को वहां से हटाया। इसके बाद कार्यकर्ता आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और सीढ़ियों पर बैठ गए। जहां ‘कुलपति को बर्खास्त करो’ और ‘कुलपति मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। कुलपति को हटाने तक विरोध जारी रहेगा: पुष्पेन्द्र सिंह
एबीवीपी महानगर मंत्री पुष्पेंन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि औरंगजेब को कुशल शासक बताने वाले कुलपति के बयान से लगता है कि उन्हें मेवाड़ के वीर-पराक्रमी योद्धाओं के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। इतिहास उन्होंने नहीं पढ़ा है। ऐसे कुलपति को जब तक पद से नहीं हटाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध में कुलदीप सिंह, त्रिभुवन सिंह, पार्थ दीक्षित, चिराग दायमा, अंशुमान सिंह, चिराग तिवारी सहित कई छात्र मौजूद रहे। कुलपति के खिलाफ बनी जांच समिति को 6 दिन हुए
कुलपति के खिलाफ जांच को लेकर राजभवन के निर्देश पर गठित की गई जांच समिति को 6 दिन हो चुके है। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम जांच में जुटी है। टीम जल्द ही राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। जिसके बाद राज्यपाल इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *