गाढ़वाला में टोल को लेकर तनाव:आंदोलन में अब गोविन्द मेघवाल की एंट्री, नहीं हटाया तो बड़े आंदोलन की तैयारी

गाढ़वाला रोड पर टोल वसूली को अवैध बताते हुए ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। धीरे-धीरे क्षेत्र में इस आंदोलन के बाद तनाव की स्थिति बन रही है। सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की एंट्री हुई। मेघवाल के साथ ही पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे।
सोमवार को ग्रामीणों ने टोल प्लाजा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि नापासर की गाड़ियों से टोल शुल्क वसूलना बंद नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि हम नापासर की जनता के साथ हैं, अगर टोल माफी नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। टोल के 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों से वसूली करना सरासर गलत है। पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने भी चेतावनी दी कि जब तक नापासर की जनता को टोल फ्री नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। सोमवार शाम को नापासर से बीकानेर जिला देहात भाजपा उपाध्यक्ष जसवंत दैया,महामंत्री राजाराम ओझा, नापासर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल भाटी,भाजपा पदाधिकारी गोपी किशन सोनी, मांगीलाल कुम्हार भी धरने पर पहुंच कर धरनार्थियों से वार्ता की। इसके अलावा पूरे दिन धरने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना, छात्र नेता हरिराम गोदारा ने भी पहुंच कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान धरने पर वाहन चालकों,ग्रामीणों में हनुमान नाई, सीताराम बिश्नोई, मनोज भार्गव, रामदेव माली, गाढ़वाला सरपंच प्रतिनिधि मोहनराम सारण, नापासर व्यापार मंडल अध्यक्ष नानूराम पांडिया, पंचायत बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहनलाल ज्यानी, प्रभु कुम्हार, गोपीकिशन ओझा, दामोदर प्रसाद झवर, राजकुमार तंवर, सहीराम सारण, मदनलाल सारण, सुरेंद्र गोदारा सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।धरना फिलहाल जारी है और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे टोल प्लाजा पर डटे रहेंगे। कंटेंट : बसन्त स्वामी, नापासर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *