भास्कर न्यूज | बाड़मेर दैनिक भास्कर की जीतो सोना-चांदी स्कीम के तहत विजेताओं को सोना-चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। सिल्वर कॉइन के विजेता प्रमिला जोशी, एडवोकेट पी.आर सोनी, दलपत कुमार माचरा और गुलाब सेन ने पुरस्कार प्राप्त कर खुशी जाहिर की। साथ ही भास्कर परिवार का आभार व्यक्त किया। उपहार मिलने पर विजेताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विजेताओं ने कहा कि वे दैनिक भास्कर के नियमित पाठक हैं और सुबह उठते ही सबसे पहले भास्कर पढ़ना उनकी आदत बन चुकी है। उनका कहना था कि भास्कर में प्रकाशित समाचार सटीक और विश्वसनीय होते हैं। साथ ही समय-समय पर चलने वाली स्कीमें पाठकों में उत्साह जगाती हैं। कार्यक्रम में विजेताओं को एडिटर पवन जोशी, सीएसडी हेड वीरेन्द्र गौड़ और फाइनेंस हेड पवन गौड़ ने उपहार दिए। विजेताओं ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि भास्कर की खबरें हमेशा पाठकों को आकर्षित करती हैं।


